रीठी: ऑपरेशन शिकंजा: रीठी पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, भारी मात्रा में शराब जब्त
Rithi, Katni | May 7, 2026 कटनी जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” अभियान के तहत रीठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 5 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।