भरतपुर में सवारियों से भरी स्लीपर कोच बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 7 यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा होना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया।