मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक यानी एसपी डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। शराब तस्कर की गिरफ्तारी मजहर पट्टी वार्ड संख्या तीन से हुई है। तस्कर के पास से 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया है। उक्त तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।