नानपारा: नवाबगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 17 शक्ति केंद्रों पर की संगठनात्मक बैठक, संगठन को और मजबूत करने का किया आवाहन
भाजपा नवाबगंज मंडल के अंतर्गत सोमवार को रामनगर सेमरा नानपारा क्षेत्र में संगठन के 17 शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर गहन मंथन किया। मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह ने आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को अधिक मजबूत करने का आवाहन किया