पथरिया: बांसा कला में 60 फुट गहरे कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की मौत, मोटर निकालते समय रस्सी टूटने से हादसा, गांव में पसरा मातम
Patharia, Damoh | Jun 10, 2026 पथरिया थाना क्षेत्र के बांसा कला गांव में 60 फीट गहरे सूखे कुएं से मोटर निकालते समय रस्सी टूटने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय रामदयाल ठाकुर और उनके 35 वर्षीय पुत्र संजय ठाकुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर पथरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।