दौसा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दौसा नगर के मधुकर उपनगर का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम रत्न प्रभा गार्डन में आयोजित हुआ
Dausa, Dausa | Oct 26, 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दौसा नगर के मधुकर उपनगर का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन रत्न प्रभा मैरिज गार्डन आगरा रोड दौसा में हुआ। कार्यक्रम में मधुकर उपनगर की नौ (9) बस्तियों - कबीर बस्ती,आदर्श बस्ती, पटेल बस्ती,गायत्री बस्ती,प्रताप बस्ती, सोमनाथ बस्ती,गार्गी बस्ती, करणी बस्ती तथा गिरिराज धरण बस्ती के स्वयंसेवक तथा सज्जन शक्ति परिवार सहित उपस्थित हुए।