बांका: करमा गांव में विषैले कीड़े के काटने से 10 वर्षीय बालक अचेत, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Mar 30, 2026 बांका थाना क्षेत्र के करमा गांव में एक 10 वर्षीय बालक को विषैले कीड़े ने काट लिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। सोमवार की सुबह 11:00 बजे बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार, करमा गांव निवासी रूपेश कुमार का पुत्र सागर कुमार घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक विषैले कीड़े ने उसके पैर में काट लिया।