घुवारा: घुवारा में शराब ठेके के पार घंटों खड़ी रही सरकारी एम्बुलेंस, मरीजों की जान पर बनी आफत; वीडियो वायरल
l
घुवारा नगर में सरकारी अस्पताल की एम्बुलेंस शराब ठेके के पास करीब दो से ढाई घंटे तक खड़ी रहने का मामला सामने आया है। शनिवार की रात करीब 12:30 बजे आरोप लगाया है कि इस दौरान अस्पताल में मरीजों को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों ने चालक से सवाल किया तो उसने खाना खाने की बात कही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।