मंझनपुर: टेंवा में सख्त प्रशासनिक एक्शन, चकरोड से हटाया अवैध कब्जा, टॉप-10 भूमि विवाद अभियान में मिला त्वरित न्याय
जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के तहत मंझनपुर तहसील के ग्राम टेंवा में गुरुवार को लगभग 3 बजे उप जिलाधिकारी आकाश सिंह के नेतृत्व में विशेष कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव स्तर पर ही लंबित भूमि विवादों का त्वरित निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचाई।