कुरवाई: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुरवाई में शहर की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया एसडीएम को दिया ज्ञापन
आज किसान कांग्रेस जिला विदिशा की ओर से कुरवाई में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विनीत दांगी जी के नेतृत्व ओर शहर कांग्रेस के साथ अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिले के किसान आज खाद की किल्लत, मूंग खरीदी में अव्यवस्था, ई-टोकन की परेशानी और बिजली संकट से जूझ रहे हैं। आर्थिक संकट के इस दौर में किसान को समय पर खाद