बदायूं: उझानी की पुरानी अनाज मंडी में ज्वैर्ल्स की दुकान में लगे चैनल में उतरे करंट से बंदर की हुई मौत, शव गायब करने का आरोप
Budaun, Budaun | Jul 3, 2026 बदायूं के थाना उझानी कस्बा उझानी की पुरानी अनाज मंडी में स्थित गटटेमल ज्वैर्ल्स की दुकान के चैनल में उतरे करंट से एक बंदर की मौत हो गई। इस मामले में भदवारगंज मौहल्ले के रहने वाले भाजपा नेता शंकर गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गटटेमल ज्वैलर्स की दुकान के चैनल में करंट आ रहा था। इसी दौरान बंदर की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।