प्रसव के बाद 32 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति महेश ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रसव के बाद पत्नी की हालत बिगड़ने पर बाहर से दवाएं मंगवाई गईं, लेकिन समय पर उपचार नहीं मिला। महिला को घबराहट और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।