खेकड़ा: ASP प्रवीण सिंह चौहान ने खेकड़ा थाने के मिशन शक्ति केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए निर्देश
Khekada, Bagpat | Sep 29, 2025 मीडिया सैल बागपत ने रविवार रात करीब 10:30 बजे बताया कि ASP बागपत प्रवीण सिंह चौहान ने थाना खेकड़ा के मिशन शक्ति केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा केन्द्र की कार्यप्रणाली, महिला कल्याण और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई और महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।