लोहरदगा: आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर लोहरदगा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई
झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे लोहरदगा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। लोहरदगा स्थित कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।