राहतगढ़: राहतगढ़ शासकीय कॉलेज में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, स्थापना दिवस पर हुआ पौधारोपण.
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के मौक़े पर शासकीय महाविद्यालय राहतगढ़ में पौधारोपण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अमरूद और जामुन के फलदार पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को स्वैच्छिकता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्