बांदा: पपरेंदा गांव में घरेलू झगड़े के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Banda, Banda | Jan 2, 2026 बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत पपरेंदा गांव में घरेलू झगड़े पर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसकी बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।