बांदा: जनपद पुलिस ने 46 शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 14 अभियोग पंजीकृत किए, ASP ने दी जानकारी
Banda, Banda | Jan 2, 2026 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन मे जनपद मे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ की जा रही प्रभावी कार्रवाई के क्रम मे जनपद पुलिस नें नव वर्ष के प्रथम दिन 46 अपराधियों को चिन्हित कर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए 14 अभियोग पंजीकृत किएं हैं। जिसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने कल दिन गुरुवार की रात समय 10:12 पर दी है।