भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे में सोमवार 27 अप्रैल को गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गौचर बोर्ड गठन और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर भव्य जन जागरण यात्रा निकाली गई। पारवाले हनुमानजी मंदिर से शुरू हुई यात्रा में महिला शक्ति, गौ भक्त और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।