मनिया: मनियां क्षेत्र की रांडोली पार्वती नदी में शिक्षक के डूबने की आशंका, मिली बाइक व मोबाइल
Mania, Dholpur | Jul 11, 2026 मनियां थाना क्षेत्र में रांडोली के पास पार्वती नदी की रपट से एक शिक्षक के डूबने की खबर सामने आ रही है। स्कूल से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे एक सरकारी शिक्षक की बाइक और मोबाइल नदी की रपट पर लावारिस हालत में मिले हैं। रपट पर रखी बाइक और मोबाइल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेकिन अभी तक घटना कैसे हुई, इसके स्पष्ट कारण सामने नहीं आये हैं। बताया जा रहा है कि बाइक