झांसी: झांसी में OS के सुसाइड केस में महिला समेत 4 पर हुई FIR, ढाई महीने पहले मिला था शव और सुसाइड नोट
Jhansi, Jhansi | Jul 23, 2026 झांसी में बिजली विभाग के ऑफिस सुपरिटेंडेंट मुकेश कुमार के सुसाइड केस में लगभग ढाई महीने बाद FIR दर्ज हुई है। गुरुवार की दोपहर 4 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि इसमें एक महिला अरुणा देवी समेत 4 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि अरुणा देवी के किसी अधिकारी से संबंध थे। इसलिए मुकेश ने उसे क्वार्टर खाली करने के लिए कहा। इस पर आरोपियों ने मारपीट कर दी थी।