करछना: तिलखवार गांव में अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के कच्चे खपरैल घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान समेत अन्य सामान जलकर राख
करछना थाना क्षेत्र के तिलखवार गांव में बृहस्पतिवार दोपहर के वक्त उक्त गांव निवासी विनोद कुमार के कच्चे खपरैल घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर के ऊपरी सतह पर आग की लपटे दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड टीम को जानकारी दिया लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची।