जबलपुर: रांझी: शोभापुर शराब दुकान पर बदमाशों का आतंक, एक के बाद एक 3 बम फेंके, CCTV में कैद
जबलपुर थाना रांझी क्षेत्र की शोभापुर स्थित शराब दुकान में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। मोपेड सवार तीन बदमाशों ने दुकान पर एक के बाद एक तीन बम फेंके और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि देर रात तीन नकाबपोश