शिवपुरी नगर: राजा की मुड़ेरी में कुल्हाड़ी मांगने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जिला अस्पताल पहुंचे घायल
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र स्थित राजा की मुड़ेरी गांव में बुधवार देर शाम कुल्हाड़ी मांगने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडों के साथ कुल्हाड़ी भी चली। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।