बेलसंड: ढांगर गांव में “जन संवाद” कार्यक्रम आयोजित, विधायक अमित कुमार रानू ने सुनीं जनता की समस्याएं
बेलसंड विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर पंचायत के ग्राम ढांगर में लोजपा (रामविलास) के विधायक अमित कुमार रानू द्वारा “जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।