मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में खाली प्लॉट पर कब्जे का विरोध करने पर परिवार पर हुआ हमला, तीन घायल, पुलिस से की गई शिकायत
Meerut, Meerut | Apr 7, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के कुशालनगर में खाली प्लॉट पर कब्जा और अवैध रूप से पशु बांधने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया आरोपी की विरोध करने पर दबंगों ने तीन लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है