कटघोरा: कुसमुंडा खदान में डंफर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Katghora, Korba | Apr 30, 2026 कोरबा जिले के एसईसीएल कुसमुंडा खदान में बीती रात एक 100 टन वजनी डंफर में भीषण आग लग गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोयला लदान में लगी डंफर के इंजन से अचानक चिंगारी निकली और यह चिंगारी पल भर में भीषण आग में बदल गई। आग की लपटें केबिन में बैठे चालक तक जा पहुंची।