भभुआ: कौड़ीराम गांव के पास अनियंत्रित कार पानी भरे पुल में पलटने से चालक की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Oct 18, 2024 कौड़ीराम गांव के पास अनियंत्रित कार पानी भरे पुल में पलटने से एक चालक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात लगभग 1:30 बजे की बताई गई। मृतक की पहचान कोडरमा जिला के तिलैया डैम थाना क्षेत्र के कांको गांव के सूरज यादव के पुत्र सनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचें चौकीदार ने कहा कि चालक अपने गांव से मुंबई कार लेकर कमाने के लिए जा रहा था।