भभुआ: भभुआ थाने में केस दर्ज, शादी का झांसा देकर युवती से डेढ़ लाख रुपये ठगे
Bhabua, Kaimur | Oct 17, 2024 भभुआ शहर की रहने वाली एक युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाकर आज गुरुवार को भभुआ थाना में केस दर्ज कराई है। युवती ने कहा कि मोबाइल पर एक युवक का फोन आया व युवक ने अपने आप को आर्मी जवान बताते हुए अपना नाम प्रिंस हिसामुद्दीन बताया। उसके बाद लंबे समय तक बातचीत होने लगी। युवती ने शादी करने को कहा तो युवक तैयार हो गया