गुमला: गुमला में अपराधियों का कहर: युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर 77 हजार की ठगी, लड़की से मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश
Gumla, Gumla | Jun 8, 2026 गुमला जिले में साइबर ठगी नशाखुरानी और छिनतई की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर सदर थाना क्षेत्र के दुंदरिया निवासी सुनील कुमार बाखला नशाखुरानी गिरोह और साइबर ठगी का शिकार हो गए वहीं दूसरी ओर बाइक सवार बदमाशों ने एक लड़की से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है तथा अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।