कर्वी: चित्रकूट पहाड़ी थाना के साईपुर हत्याकांड में तीसरा आरोपी राकेश यादव हुआ गिरफ्तार
चित्रकूट पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि साईपुर हत्याकांड में तीसरे आरोपी राकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ 25 मई की रात बाबूलाल यादव को घर से बुलाकर चाकू मार दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में धारा 302, 504 और 506 आईपीसी के तहत कार्रवाई कर शुक्रवार शाम 4:30 बजे प्रेसनोट जारी किया है।