मुंगेर: तीन सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कर्मियों का प्रदर्शन, 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Munger, Munger | Jul 1, 2026 अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर मुंगेर नगर निगम कर्मियों का आंदोलन तेज हो गया है। बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लाइज फेडरेशन के राज्यव्यापी आह्वान पर मंगलवार को नगर निगम कर्मियों ने टाउन हॉल में बैठक करने के बाद नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शन