नौतनवा: परसामलिक थाना के बगल पेट्रोल पम्प के सामने बाईक से गिरकर युवती हुई घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
परसामलिक थाना के बगल पेट्रोल पम्प के सामने नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर बाईक सवार युवती की दुपट्टा पहिया में फसने से गिरकर घायल हो गयी। घायल युवती को पुलिस की गाड़ी से एक निजी क्लीनिक पर इलाज कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि बाईक सवार युवती गिरकर घायल हो गयी जिसका प्राथमिक उपचार एक निजी क्लीनिक पर चल रहा है।