नौतनवा: गली नम्बर-3 धनश्याम नगर में एक स्कूल के पास लाइटर, टूथपेस्ट और कॉस्मेटिक सामान किया गया बरामद
भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के पगडंडियों पर सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गस्त के दौरान गली नम्बर 3 धनश्याम नगर एक स्कूल के पास टीम ने 10 कार्टून चाइनीज लाइटर और नेपाली 13 कार्टून टूथपेस्ट बरामद किया। उसी गली में 35 कार्टून क्रीम और 25 कार्टून टूथपेस्ट बरामद कर सीज कर दिया है। जानकारी सीओ नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी ने दी।