नौतनवा: भारत-नेपाल सीमा के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के मुर्गी फार्म के पास से तीन बाइकों पर लदा कपड़ा बरामद, दो तस्कर पकड़े
सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के मुर्गी फार्म के पास से बाइक, कपड़े सहित दो तस्कर धराए। बरामद कपड़े, बाइक सहित तस्कर को अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है।