नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव खैराटी में रकम की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष की दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया है।