बंजरिया पुलिस न्यायालय के एक वारंटी व एक शराबी को गिरफ्तार कर बुधवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि न्यायालय के वारंटी जमील अख्तर को थाना क्षेत्र के पंचरुखा पूर्वी पंचायत के खैरी से गिरफ्तार किया गया। जबकि शराबी शरफुद्दीन आलम को थाना क्षेत्र के बंजरिया मस्जिदवा टोला से गिरफ्तार कर मेडिकल कराया गया,जिसमे पुष्टि हुई।