सहारनपुर: गागलहेड़ी में चोरों का आतंक, शिक्षा के मंदिर को निशाना बनाकर की चोरी की घटना
कस्बा गागलहेड़ी के सहारनपुर रोड पर स्थित प्राइमरी स्कूल को निशाना बनाकर अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। कस्बे में लगातार चोरी की वारदात होने से भय का माहौल बना हुआ है। ग्राम प्रधान फरमान मलिक ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में लगे वाटर कूलर को चोर उखाड़ ले गए।