गोरखपुर: 14 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए दीवानी न्यायालय से प्रचार वाहन को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी
14 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के उद्देश्य से आज जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर तेज प्रताप तिवारी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न बैंकों, की तरफ से आये हुए प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। यह प्रचार वाहन ग्रामीण क्षेत्रों जाएंगे।