बागबाहरा: 120 किलो गांजा के साथ अमरावती महाराष्ट्र के दो युवकों को बागबाहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
120 किलो गांजा के साथ अमरावती महाराष्ट्र के दो युवकों को बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । दोनों आरोपी कार में 120 किलो गांजा लेकर उड़ीसा से महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे । मुखबिर की सूचना पर बागबाहरा पुलिस की टीम ने बागबाहरा के मेंन रोड में कार रोककर तलाशी ली तो उसमें 120 किलो गांजा भर पाया गया ।