बागबाहरा: भीमखोज में विवाह कार्यक्रम के दौरान हुई एक ब्यक्ति की हत्या के आरोपी को खल्लारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
भीमखोज में विवाह कार्यक्रम के दौरान नाचने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद रोहित खड़िया निवासी कोना की हत्या के मामले में, आरोपी एस कुमार उर्फ़ बैगा ध्रुव पिता मनीराम ध्रुव उम्र 19 वर्ष निवासी आवराडबरी को भादवि की धारा 302 के तहत खल्लारी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है । मृतक रोहित खड़िया विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था ।