बागबाहरा: कोटरीपानी बांध के पास लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले एक व्यक्ति को बागबाहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटरीपानी बांध के पास लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले आरोपी ओंकार सिंह निवासी कोटरीपानी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी के द्वारा कोटरी पानी बांध के पास लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा था, बागबाहरा पुलिस की टीम ने मौके पर से डिस्पोजल गिलास चखना सामग्री के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है ।