फतुहा: अलावलपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शत्रुंजय सिंह राबड़ी देवी की आवास की सुरक्षा में है तैनात।
Fatwah, Patna | Jun 8, 2026 अलावलपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह राजद के कद्दाबर नेता शत्रुंजय सिंह राबड़ी आवास की सुरक्षा में लगातार तैनात हैं। उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि राबड़ी आवास की सुरक्षा में पूरे बिहार की सभी जाति, सभी धर्म के लोग तैनात हैं। सम्राट चौधरी की सरकार हमारे गरीब गुरवों के मसीहा सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू यादव को अपमानित करने का काम कर रहा है।