मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों कार्यकर्ता एसपी देहात कार्यालय पहुंचे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत शुद्धिकरण करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।