कोल: ओरैनी दलपतपुर में शौच करने जा रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 27, 2024 थाना अतरौली के गांव ओरैनी दलपतपुर में शनिवार सुबह शौच करने जा रहे जा रहे 55 वर्षीय व्यक्ति कृष्ण गोपाल को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।