कोल: SSP ने क्वार्सी थाने का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
Koil, Aligarh | Jan 27, 2024 अलीगढ़ के थाना क्वार्सी का एसएसपी संजीव सुमन ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। थाना में पहुंचे एसएसपी ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया। एसएसपी संजीव सुमन ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं।