ललितपुर: ग्राम सिरसी में हार्वेस्टर चालक के साथ दबंगों ने की जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज
ग्राम अनोरा निवासी हार्वेस्ट चालक ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम सिरसी में पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ दबंगों द्वारा उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उक्त मामले में पीड़ित द्वारा सदर कोतवाली पर दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वही मारपीट का वीडियो बुधवार सुबह 8:30 बजे से वायरल हो रहा है।