अजीतमल: ग्राम काजीपुर हजरतपुर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत 6 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर (हजरतपुर) में नवविवाहिता अनुप्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब दहेज हत्या के मुकदमे में तब्दील हो गई है। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इटावा जनपद के धूमनपुरा निवासी आरती पत्नी सतीश राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अनु