पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव ने राजद के 30वें स्थापना दिवस पर यूरोप से कार्यकर्ताओं को किया वर्चुअल संबोधित
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यूरोप टूर के दौरान रविवार को दोपहर करीब 2 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजद सामाजिक