अकबरपुर: बलिया खुर्द में शराब माफिया पर पुलिस का शिकंजा, 20 लीटर महुआ शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार
गुरुवार को 11:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के बलिया खुुर्द गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। अकबरपुर थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बलिया खुर्द निवासी शिव बालक राजवंशी अपने घर में शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है।