हज़ारीबाग: एक अनोखी शादी: दृष्टिहीन बेटी का सहारा बना समाजसेवी, निभाई बड़ी जिम्मेदारी
हजारीबाग में एक प्रेरणादायक शादी देखने को मिली, जहां जन्मजात दृष्टिहीन पूजा कुमारी की शादी समाजसेवी रामा सोनी के प्रयास से कथारा बेरमो निवासी राजेश सोनी से संपन्न हुई। रामा सोनी ने न सिर्फ इस विवाह की जिम्मेदारी उठाई, बल्कि दूल्हे को एनटीपीसी से जुड़ी कंपनी में रोजगार भी दिलाया, ताकि दंपति का भविष्य सुरक्षित हो सके.